वो 5 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जो प्राइवेट जेट के मालिक हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की ज़िंदगी कितनी लक्ज़री होती है, ये सब लोग जानते है। कुछ सितारों के पास नई लग्जरी कार हैं, तो कुछ सितारों के पास महंगी प्रॉपर्टी। बॉलीवुड सितारों की लाइफ में इस तरह की ग्लैमरस लाइफस्टाइल के साथ साथ उनके पास अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है।
बता दें, एक से बढ़कर एक महंगी कारें रखना, डिज़ाइनर ड्रेसेज़ के साथ ही महंगी ट्रिप्स पर जाना और पार्टीज़ करना बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लाइफस्टाइल का हिस्सा होता है। गौरतलब है कि आज प्राइवेट जेट रखना ग्लैमर इंडस्ट्री में स्टेटस सिंबल माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट प्लेन हैं।
इन 5 सितारों के पास प्राइवेट जेट हैं
1. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार एक ऐसे स्टार हैं, जिनकी गिनती सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर में होती है। उनके पास खुद का प्राइवेट प्लेन हैं।
वह अपने जेट का यूज़ शूटिंग पर जाने के साथ-साथ फैमिली वेकेशन पर जाने के लिए भी करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्राइवेट जेट की कीमत करीब ₹260 करोड़ है।
2. अजय देवगन
बॉलीवुड सिघंम (अजय देवगन ) ने बहुत सी हिट फिल्में दी हैं और वे अपने स्टारडम के लिए जाने जाते हैं। उनके पास एक लक्ज़री सिक्स-सीटर जेट, हॉकर 800 है।
रिपोर्ट के मुताबिक अजय ने प्राइवेट जेट का सपना देखा, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। इस जेट की कीमत ₹84 करोड़ है।
3. बॉलीवुड के किंग ‘शाहरुख़ खान’ भी प्राइवेट जेट के मालिक हैं
बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक सेलेब्रिटी शाहरुख खान शानदार बंगलों और फैशनेबल कारों के मालिक होने के साथ, अभिनेता के पास एक निजी जेट भी है।
अक्सर एक्टर को अपने को -स्टार्स और परिवार के साथ दुनिया भर में घूमते देखा जाता है। खबरों के अनुुसार, इस जेट की कीमत 350 करोड़ के आस-पास है।
4. अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन के लिए अपने प्राइवेट जेट का यूज़ करते है। बिग बी के पास अपना प्राइवेट जेट है। इसकी कीमत करीब 260 करोड़ रुपए है।
5. प्रियंका चोपड़ा जोनास
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी उन चुनिंदा सितारों में से एक है, जिनके पास भी प्राइवेट प्लेन है। आपको बता दें, इंटरनेशनल फेम पा चुकी प्रियंका दुनिया भर में एक्टिंग की छाप छोड़ी है। प्रियंका को लम्बे समय से बॉलीवुड में नहीं देखा गया है। वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।