EntertainmentFeature

बेहद खूबसूरत हैं बॉलीवुड के इन 5 विलेन की पत्नियां, अभिनेत्रियां भी इनके सामने हैं फेल

बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो की तरह ही विलेन का भी अहम रोल होता है। ज्यादातर फिल्में विलेन की वजह से ही हिट होती है। फिल्म इंडस्ट्री में अमरेशपुरी और प्रेम चोपड़ा जैसे कई ऐसे विलेन है, जिनकी अहमियत किसी हीरो से कम नहीं थी,लेकिन हीरो हमेशा सुर्खियों में रहते है। लेकिन विलेन के बारे में तो लोग बहुत कुछ जानते ही है। लेकिन उनकी खूबसूरत पत्नियों के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है।

Advertisement

तो आज हम आपको बॉलीवुड के विलेन की पत्नियों ने बारे में बताते है।

1- शक्ति कपूर-शिवांगी कपूर

बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर के बारे में तो सभी लोग जानते है, लेकिन उनकी पत्नी के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले शक्ति कपूर शिवांगी कोल्हापुरे से साल 1982 में शादी की थी। जो 80 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन है। शिवांगी लाइमलाइट से दूरी बना के रखती है और ज्यादातर अपने फैमिली फंक्शन्स में ही शामिल होती है। उनका बेटा सिद्धांत कपूर भी अभिनेता है।

2- गुलशन ग्रोवर-कशिश ग्रोवर

गुलशन ग्रोवर, अपने फिल्मी करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है। गुलशन ग्रोवर का जन्म 21 सितंबर 1955 को नई दिल्ली में हुआ था। बचपन से ही उन्हें अभिनय का बहुत शौक था और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। गुलशन कुमार की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली शादी फिलोमेना से हुई थी लेकिन तीन साल बाद ही उनका तलाक हो गया। जिसके बाद उन्होंने कशिश ग्रोवर से दूसरी शादी की है। बता दे कि गुलशन आज भी अभिनय के फील्ड में एक्टिव है और उनको फिल्म आई एम कलाम के लिए राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामंकन भी मिल चुका है।

Advertisement

3- आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे

आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने विलेन के रोल को नई पहचान दी। मध्य प्रदेश के रहने वाले आशुतोष ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल स्वाभिमान से की थी। आपको बता दे कि ये बॉलीवुड के साथ साथ मराठी, कन्नड़ तेलुगु और तमिल फिल्म उद्योगों में भी काम किया है। साथ ही इन्होंने काली- एक अग्निपरीक्षा धारावाहिक में भी अभिनय किया है। आशुतोष की पत्नी रेणुका शहाणे भी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। रेणुका कई बड़ी फिल्मों से साथ टीवी सीरियलों में भी नजर आ चुकी है। जयति की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और साल 2001 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि रेणुका अब लाइमलाइट से दूर है और अब उनके दो बच्चे शौर्यमान राणा और सत्येंद्र राणा है।

4- नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी सहाय

अभिनेता से लेकर खलनायक तक की भूमिका निभाने वाले नील नितिन मुकेश ( Neil Nitin Mukesh ) बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम है। जिन्होंने तरह तरह के किरदार निभा कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। लेकिन यदि बात इनकी पत्नी की हो, तो उनकी पत्नी का नाम रूक्मिणी सहाय है और ये बेहद खूबसूरत है इनके सामने बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी कुछ नहीं है। सोशल मीडिया पर रूक्मिणी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

5- निकितन धीर-कृतिका सेंगर

अभिनेता पंकज धीर के बेटे निकितन धीर को आपने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में देखा होगा। इस फिल्म में निकितन ने थंगाबली की भूमिका निभाई थी। अपनी अच्छी बॉडी की वजह से उन्होंने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। निकितन धीर की पत्नी कृतिका सेंगर एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री है जिन्होंने कई टीवी धारावाहिको में मुख्य भूमिका निभाई थी। इन दोनों ने साल 2014 में शादी की थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button