Entertainment

बॉलीवुड के इन 15 सेलिब्रिटी की पहली कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे

बॉलीवुड केवल एंटरटेनमेंट और ग्लैमर के लिए नही जाना जाता है, यहाँ एक चीज और है वो है पैसा। ढेर सारा पैसा। बॉलीवुड ने रातों रात कई लोगों की ज़िंदगी बदल दी। लेकिन, उसके पीछे उनके टैलेंट और उनकी मेहनत को नजरअंदाज नही किया जा सकता। आज इस लेख में हम ऐसे ही 15 चुनिंदा कलाक़ारों की पहली कमाई के बारे में बताएंगे जो आज बॉलीवुड में अच्छा खासा मुकाम बना चुके हैं।

Advertisement

1) अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ‘बॉलीवुड के शहंशाह’ को आज कौन नही जानता पर ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने कोलकाता में एक कार्यकारी के रूप में काम किया, जहाँ उनका पहला वेतन सिर्फ 500 था.

2) इरफान खान

बोलती आंखों वाले इरफान खान इंडस्ट्री के उम्दा कलाकारों में शुमार थे। फिल्मों में चांस मिलने के पहले, वह निजी ट्यूशन दिया करते थे, जहाँ वह प्रत्येक छात्र पर 25 रुपये कमाते थे।

Advertisement

3) कल्की कोचलिन

कल्कि मूलतः फ्रांसीसी हैं पर उनके जीवन का बड़ा हिस्सा भारत मे बीता। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कल्की एक कैफे में काम करती थीं, जहां वह मुश्किल से हर महीने 40 पाउंड कमाती थीं।

4) रोहित शेट्टी

सिल्वर स्क्रीन में उड़ती गाड़ियां आज रोहित शेट्टी का ट्रेड मार्क बन गयी हैं. हालाँकि, शुरुआत में जब वह एक सहायक निर्देशक के रूप में काम करते थे, तब वह मात्र 35/दिन कमाते थे।

5) धर्मेन्द्र

धर्मेंद्र बॉलीवुड के एक चार्मिंग हीरो के तौर पर जाने जाते थे। इस अभिनेता को अपनी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ करने के लिए सिर्फ 51 रूपए मिले थे।

Advertisement

6) रणदीप हूडा

साहब बीबी और गैंगस्टर में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले रणदीप हुड्डा को कौन नही जानता। मीरा नायर की मानसून वेडिंग से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले रणदीप शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के एक चाइनीज रेस्टोरेंट में काम करते थे, जिससे वह 8 डॉलर प्रति घंटा कमाते थे।

7) शाहरुख़ खान

दूरदर्शन के दौर में ही अपनी अभिनय और स्टाइल की छाप अपने दर्शकों में बना लेने वाले शाहरुख को कौन नही जानता। वागले की दुनिय्या से लेकर फौजी तक इनके अभिनय का जादु भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आया। उसके बाद फिल्मों में एक से एक खूबसूरत फिल्में इनके नाम रही हैं। हालांकि, ये बात सबके लिए चौंकाने वाली हो सकती है कि शाहरुख खान की पहली कमाई महज 50 रूपए थी।

8) आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का परिवार फिल्मों से बहुत पहले से जुड़ा रहा है। पर आमिर खान ने अपनी शरुआत एक्टिंग करियर के तौर पर नही की बल्कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक के तौर पर की, जिसके माध्यम से उन्होंने हर महीने 1,000 रूपए कमाए। आज आमिर खान बॉलीवुड में एक से एक बढ़कर फिल्मों के कलाकार और बहुत ही चुनिंदा फिल्मों के प्रोडयूसर के तौर पर जाने जानते हैं।

Advertisement

9) ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की पहली फ़िल्म ‘कहो न प्यार है’ थी। उस फ़िल्म से ही इन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का लोहा दुनिया में लोगों से मनवा लिया था। पर ऋतिक रोशन का करियर इतना आसान नही था।जबकि, उनके पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के बहुत मंझे हुए कलाकार थे। ऋतिक रोशन ने अपना करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया जिसके लिए उन्हें सैलरी के रूप में 100 रूपए मिले थे. उसके बाद उन्होने कई फिल्मों में सेट पर भी छोटे मोटे काम किये।

10) प्रियंका चोपड़ा

सन 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा भले ही आज सुर्खियों में छाई रहती हों पर मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का जीवन भी संघर्षों के घिरा रहा है। आज ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने पहले वेतन के रूप में 5000 रूपए कमाए थे और उन्होंने अपनी कमाई अपनी माँ की दी थी। आज प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की नामचीन हस्ती हैं।

11) नसरुद्दीन शाह

अ वेडनेसडे के आम आदमी को कौन भूल सकता है, जिसने समूचे सिस्टम को हिला कर रख दिया हो। उसका किरदार जिस आदमी ने निभाया था वो थे बॉलीवुड के मशहूर अदाकार नशिररूद्दीन शाह। नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं. हालांकि, उन्हें एक फ़िल्म में अंतिम संस्कार के दौरान राजेश खन्ना के पीछे खड़े होने के लिए 7.50 रुपये मिले थे। यह उनके जीवन की पहली कमाई थी।

Advertisement

12) मनोज बाजपेई

तीन तीन नेशनल अवार्ड जीत चुके मनोज बाजपेयी आज किसी भी परिचय के मोहताज नही हैं। सत्या,राजनीति, आरक्षण जैसी कलात्मक फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत कई नाटकों के निर्देशन में मशहूर डायरेक्टर बेरी जॉन के सहयोगी के तौर पर की थी। जिसके लिए उनको सिर्फ1200 रूपए सैलरी मिली थी। ये उनके जीवन की पहली कमाई थी।

13) अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार अक्षय एक बेहतरीन अभिनेता हैं। एक्शन ड्रामा कॉमेडी सभी तरह की फिल्मों में अपने एक खास अंदाज से दुनिया को अपना मुरीद बनाने वाले अक्षय अपने करियर के शुरुआती दिनों में बैंकॉक के एक प्रसिद्ध रेस्तरां में शेफ के रूप में काम करते हुए पहली सैलरी के रूप में 1500 रूपए कमाए थे।

14) इमरान हाशमी

इमरान हाशमी ने अपनी विशिष्ट शैली से बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है। पर इमरान ने अपने करियर की शुरुआत गुड नाइट की एक विज्ञापन फिल्म में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। इसके लिए उन्हें ढाई हजार रूपए मिले थे। ये उनकी पहली सैलरी थी।

Advertisement

15) सोनम कपूर

सोनम कपूर रांझणा, संजू, पैडमैन जैसी सफल फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। पर सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से नही बल्कि सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया और उनकी पहली सैलरी 3000 रूपए थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button