Entertainment

अर्जुन कपूर ने अपने सफर के नए साथी की दिखाई झलक, जानें इसकी कीमत और खासियत

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई बाइक के साथ पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “मेरे नए दोस्त से मिलने के लिए राइट स्वाइप करें। मैं आमतौर पर वीकेंड पर उनसे मिलने की कोशिश करता हूं।”

Advertisement

अर्जुन की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए, अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा, “उफ्फ”। वहीं उनकी बहन अंशुला कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मोनोक्रोम में खतरनाक लग रहे हो।” अर्जुन की नई बाइक डुकाटी स्क्रैम्बलर की ऑन रोड कीमत लगभग 13 लाख रुपये है। इसमें 803 सीसी का इंजन लगा हुआ है। इस बाइक में आपको एयर-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन लगा हुआ मिलेगा जो 71.87bhp की पावर और 66.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Advertisement

अर्जुन कपूर के करियर की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म भूत पुलिस में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आये थे। ये फिल्म पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। साथ ही अर्जुन के अभिनय की काफी तारीफ भी की गयी थी

जल्द ही विलेन रिटर्न्स में दिखाई देंगे अर्जुन कपूर

अर्जुन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो एक विलेन रिटर्न्स में काम कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम काम कर रहे है। इसके अलावा अर्जुन द लेडीकिलर नाम की फिल्म में भी काम कर रहे है।

अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू इश्कजादे फिल्म से किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद वो औरंगजेब, गुंडे, 2 स्टेट्स, संदीप और पिंकी फरार जैसी बेहतरीन फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के बिना बिग बॉस पहुंची शहनाज, हालत देख रो पड़े सलमान

Advertisement

Related Articles

Back to top button