EntertainmentFeature

10 स्व-निर्मित बॉलीवुड अभिनेता, जिन्होंने भाई-भतीजावाद पर काबू पाया और अपनी पहचान खुद बनाई

हाल ही में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए बॉलीवुड को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। बाहरी लोगों को उचित मौका नहीं देने और बाहरी लोगों पर स्टार किड्स का पक्ष लेने के लिए ही इसे बुलाया गया है। कई लोगों ने साझा करते हुए कहा, कि कैसे फिल्मी परिवारों से आने वाले लोगों के लिए उनकी पृष्ठभूमि के कारण यह आसान हो जाता है। स्टार किड्स के फायदे से भले ही हम असहमत ना हों, लेकिन फिर भी, इंडस्ट्री में कई ऐसे सफल अभिनेता हैं जिन्होंने बिना किसी संबंध के अपनी जगह बनाई है क्योंकि प्रतिभा एक ऐसी चीज होती है जिसकों हमसे कोई भी नहीं छीन सकता है तो आइए आपको ऐसे 15 स्व-निर्मित बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बताते है जिन्होंने भाई-भतीजावाद पर काबू पा कर अपने पहचान खुद बनाई।

Advertisement

1- शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरूख को फिल्म जगत की पारिवारिक पृष्ठभूमि का कोई विशेष अधिकार नहीं था। उन्होंने एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्म लिया और बहुत ही कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था। वह महज 15 साल के थे जब शाहरूख खान के पिता की कैंसर से मौत हो गई। और कुछ सालों के बाद उन्होंने अपनी मां को भी खो दिया। शाहरूख के करियर की शुरूआत टेलीविजन से हुई थी। उन्होंने अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत 1992 में फिल्‍म ‘दीवाना’ से की थी। जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था। इसी फिल्म ने शाहरूख हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया।

2- दीपिका पादुकोण

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका को बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 2007 में उन्होंने शाहरूख खान के साथ फराह खानी की ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन इससे पहले उन्होंने मॉडलिंग, संगीत वीडियो और कई क्षेत्रीय फिल्में कीं। दीपिका ने पीकू, तमाशा, बाजीराव मस्तानी, ये जवानी है दीवानी और कई अन्य फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया।

Advertisement

3- कंगना रनौत

तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड उद्योग में भाई-भतीजावाद के बारे में बहुत मुखर रही हैं। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने परिवार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी पहली फिल्म अनुराग बसु की गैंगस्टर थी। कंगना के करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे है। लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। उन्होंने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, फैशन, क्वीन, मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

4- अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा एक और बाहरी व्यक्ति है जिसकी कोई फिल्मी पृष्ठभूमि नहीं है और फिर भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। इनके पिता एक आर्मी ऑफिसर है। अनुष्का कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी।

5- कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर है उनके पिता मनीष तिवारी एक बाल रोग विशेषज्ञ और उनकी मां डॉ. माला तिवारी एक स्त्री रोग विशेषज्ञ है। उन्होंने डी वाय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नवी मुम्‍बई से बॉयोटेक्‍नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। जबकि फिल्म में करियर के लिए गुप्त रूप से महत्वाकांक्षाओं को बरकरार रखा। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 साल 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है। उन्होंने फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। और यह फिल्म 2011 की जबरदस्त फिल्म साबित हुई थी।

Advertisement

6- प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की बाकी अभिनेत्रियों से कहीं बढ़कर है। वह वैश्विक आइकन है जो लाखों लोगों को प्रेरित करती है। सैन्य डॉक्टर माता-पिता के परिवार से संबंध रखने वाली प्रियंका ने महज 17 साल की उम्र में प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को जीता और पूरे देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री बनने के लिए बहुत मेहनत की है। बॉलीवुड पर जीत हासिल करने के बाद प्रियंका ने खुद को ही चुनौती दी और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया।

7- अक्षय कुमार

पंजाबी परिवार में जन्में अक्षय कुमार ने थाईलैंड में शेफ और वेटर से लेकर भारतीय फिल्म जगत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार की यात्रा वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत 1991 में फिल्म सौगंध से की थी। जो सफलता हासिल नहीं कर पाई। उनकी पहली प्रमुख हिट 1992 की थ्रिलर फिल्म खिलाड़ी थी।

8- आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड में कोई कनेक्शन नहीं होने के बावजूद भी आयुष्मान खुराना ने हाल ही दिनों में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक बनने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की। विक्की डोनर, अंधाधुन, ड्रीम गर्ल, शुभ मंगल सावधान जैसी अपरंपरागत फिल्मों के साथ आयुष्मान ने अपने लिए एक अलग जगह बनाई है। आयुष्मान ने अपने करियर की शुरूआत एमटीवी के मशहूर शो ‘रोडीज 2’ से की थी जिसमें वे विजेता थे। इसके बाद उन्होंने अपने अभिनय की शुरूआत शूजीत सरकार की फिल्म ‘विकी डोनर’ से की थी।

Advertisement

9- ऐश्वर्या राय

इस सूची में एक और नाम शामिल है और वो है ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का । साल 1994 में मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, गुरु और धूम 2 जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह पिंक पैंथर और मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइस जैसे कई हॉलीवुड में भी काम कर चुकी है।

10- राजकुमार राव

अपनी प्रतिभा के दम पर राजकुमार राव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड कनेक्शन ना होने के बावजूद भी राजकुमार को आज के समय में इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाता है। न्यूटन, स्ट्री, ट्रैप्ड और सिटी लाइट्स जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button