ऐसी 10 हस्तियां, जो बेहद अमीर परिवार में पैदा हुई थीं

एक गरीब पृष्ठभूमि से आना और कामयाब होना किसी भी तरह से एक अमीर पृष्ठभूमि से आने से अलग है। कहानी बिल्कुल भी वैसी नहीं है। कुछ प्रसिद्ध हस्तियां ऐसी भी है जोकि अपनी प्रतिभा और काम के लिए ही पहचानी जाती है। लेकिन क्या आप यह जानते है कि कुछ सेलेब्स के पास सुर्खियों में आने से पहले ही यह सब कुछ था, क्योंकि वह चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए थे। तो आइए आपको बताते है कुछ ऐसी प्रसिद्ध हस्तियों के नाम जो अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ही अमीर थे।
1- टेलर स्विफ्ट
कई सारे ग्रेमी अवॉर्ड जीतने से लेकर बॉलीवुड पर अपने गानों के जरिए राज करने वाली टेलर स्विफ्ट सिर्फ यू एस में मशहूर है पर इनके फैंस दुनिया के हर एक कोने में देखने को मिल जाते है। टेलर स्विफ्ट के पिता स्कॉट स्विफ्ट मेरिल लिंच वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप से द स्विफ्ट ग्रुप के संस्थापक है। साथ ही वह मेरिल लिंच वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप के सलाहकार रहे हैं।
2- लेडी गागा
स्टेफनी जोआन एंजेलिना जर्मनोटा को पेशेवर रूप से लेडी गागा के नाम से पहचाना जाता है। वह एक अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री हैं। लेडी गागा न्यूयॉर्क शहर में पली-बढ़ी है। जहां उनके पिता एक होटल की वाईफाई सेवा में काम करते थे। वह इतने संपन्न थे, कि एक निजी स्कूल में जा सकती थी।
3- किरण राव
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की पत्नी किरण राव फिल्म प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर है। वह अदिति राव हैदरी की चचेरी बहन है। और एक ही शाही परिवार का खून साझा करते हैं। उनका जन्म 7 नवम्बर 1973 को आंध्रप्रदेश में हुआ था। उनके दादाजी जे रामेश्वर रॉव तत्कालीन तेलंगाना राज्य के वानपर्थी रियासत के राजा हुआ करते थे।
4- एडवर्ड नॉर्टन
एडवर्ड नॉर्टन एक अमेरिकी फिल्म अभिनेता और निर्देशक है। एडवर्ड नॉर्टन के दादा, जेम्स रौसेग, आधुनिक संलग्न शॉपिंग मॉल के पीछे का आदमी था। उन्होंने फेनुइल हॉल और बाल्टीमोर इनर हार्बर में योगदान दिया।
5- अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। उनके पिता का नाम जे रामेश्वर राव है और वह हैदरी शाही परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता वानापर्थी के राजा है। अदिता असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पोती है। यह शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में निपुण है।
6- भाग्यश्री
भाग्यश्री (Bhagyashree) हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और टेलीविजन कलाकार है। इनका पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। इनका जन्म मिरज के शाही पटवर्धन परिवार में हुआ था। इनके पिता सांगली के राजा श्रीमंत विजयसिंह राव माधव राव पटवर्धन हैं। दर्शकों ने इन्हें पहली बार अमोल पालेकर द्वारा निर्मित टैली-सीरियल ‘कच्ची धूप’ में देखा था। इनकी पहली फिल्म 1989 में रिलीज हुई सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया थी।
7- ब्रैडली कूपर
अमेरिकी फिल्म अभिनेता ब्रैडली चार्ल्स कूपर तीन साल तक दुनिया के सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाले अभिनेता रहे और इन्होंने चार अकादमी पुरस्कार, दो बाफ्टा पुरस्कार और दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समेत कई विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामित रहे है। इनके पिता चार्ल्स कूपर एक स्टॉकब्रोकर थे, जो मेरिल लिंच के साथ काम किया करते थे। जिससे उन्हें फोर्ट वाशिंगटन, पेनसिल्वेनिया में जर्मेनटाउन अकादमी में हिस्सा लेने की परमिशन मिली।
8- क्रिस्टन स्टीवर्ट
अमरीकी अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट (Kristen Stewart) द ट्वाइलाइट सागा की फिल्मों में बेला स्वान की भूमिका निभाने के लिए काफी लोकप्रिय है।क्रिस्टन की मां जूल्स एक स्क्रिप्ट सुपरवाइजर हैं और उनका नाम मॉर्टल कॉम्बैट और टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मों में शामिल किया है।
9- टॉम हिडलस्टन
सर्वकालिक मशहूर अभिनेता टॉम हिडलेस्टन उर्फ लोकी एक समृद्ध पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता एकबायोटेक कंपनी चलाते थे जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ काम करती थी।
10- विंस्टन मार्शल
ब्रिटिश संगीतकार विंस्टन ऑब्रे अलदार मार्शल को ब्रिटिश लोक रॉक बैंड ममफोर्ड एंड संस के पूर्व बैंजोइस्ट और प्रमुख गिटारवादक के रूप में जाना जाता है । इससे पहले वह ब्लूग्रास स्लेज रैप ग्रुप कैप्टन किक और काउबॉय रैंबलर्स में शामिल थे। इनका जन्म सर पॉल मार्शल के घर पर हुआ था, जो कि जीबी न्यूज जैसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों में एक ब्रिटिश निवेशक और मार्शल वेस हेज फंड के सह-संस्थापक थे।