EntertainmentFeature

5 बॉलीवुड कलाकार जिन्होंने देर से डेब्यू किया लेकिन छोड़ी अपनी छाप

कोई भी इंसान अपनी करियर की डेब्यू युवावस्था में करता है ताकि वो अच्छे से सेट हो पाए। हालांकि, कभी-कभी देर से शुरू करना और तैयार होकर आना बेहतर होता है। यही बात बॉलीवुड स्टार्स पर भी लागू होती हैं।

Advertisement

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार देखने को मिले है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 17-18 साल की उम्र में ही कर दी थी। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार देखने को मिले है जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देर से की लेकिन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे है। तो आज हम आपको ऐसे ही टॉप 6 कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है।

1. बोमन ईरानी

बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी आज किसी जान पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2003 में आयी फिल्म डरना मना है से किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की गयी थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

Advertisement

बोमन ने इसके बाद मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस., मैं हूं ना, नो एंट्री, ब्लफमास्टर, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स, जॉली एलएलबी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वहीं वो आखिरी बार बड़े परदे पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जयेशभाई जोरदार में काम करते हुए दिखाई दिए थे। अभिनेता के आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो उंचाई में काम कर रहे है।

2. संजय मिश्रा

इस लिस्ट में अभिनेता संजय मिश्रा भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। मिश्रा ने अपने कॉमिक और गंभीर अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू ओह डार्लिंग! ये है इंडिया से किया था। इसके बाद वो एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोडते हुए चले गए। यह दिग्गज अभिनेता अभी 58 साल के है और लगातार काम कर रहे है। वो आखिरी बार बड़े परदे पर भूल भुलैया 2 में काम करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं इसके अलावा वो जोगिरा सारा रा रा, सर्कस और मुंबईकर में काम कर रहे है।

Advertisement

3. किरण खेर

अभिनेता से नेता बनीं अभिनेत्री को बॉलीवुड में कई फिल्मों में शानदार अभिनय करते हुए दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 36 साल की उम्र में 1988 में पेस्टनजी फिल्म से किया था।

इसके बाद वो देवदास, मैं हूं ना, हम-तुम, वीर-जारा, रंग दे बसंती, सिंह इज किंग, दोस्ताना, अजब गज़ब लव में काम करती हुई दिखाई दी थी। वो आखिरी बार बड़े परदे पर 2014 में आयी फिल्म खूबसूरत में नजर आयी थी।

4. चित्रांगदा सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2005 में आयी फिल्म हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी से किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने सॉरी भाई, ये साली जिंदगी, देसी बॉयज़, इंकार, साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3, बाजार और बॉब बिस्वास जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनके आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो गैसलाइट में काम कर रहे है।

Advertisement

5. पंकज त्रिपाठी

गैंग्स ऑफ वासेपुर और ओमकारा से पहले पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में छोटी भूमिकाएँ निभाते हुए दिखाई दिए है। 2017 में आयी फिल्म गुड़गांव से उन्हें पहचान मिली और लोगों ने उनके काम को काफी सराहा।

इसके बाद यह बेहतरीन अभिनेता बरेली की बर्फी, फुकरे रिटर्न्स, स्त्री, लुका छुपी, द ताशकंद फाइल्स, सुपर 30, लूडो, कागज, मिमी, 83, शेरदिल: पीलीभीत सागा जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो ओएमजी 2 – ओह माई गॉड! 2 में काम कर रहे है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button