अर्श से फर्श पर पहुंच गए बॉलीवुड के ये 5 सितारे, एक सड़कों पर मांग रहीं भीख

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां हर कोई अपनी मेहनत के दम पर अपनी किस्मत का सितारा चमका सकता है। इस इंडस्ट्री ने अनगिनत युवाओं को रातों रात स्टार बना दिया है साथ ही उनको ऐसी शान-शोहरत दे दी है जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं ही कि होगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार बनने से ज्यादा बॉलीवुड में स्टार बने रहना कहीं ज्यादा मुश्किल है।
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक ऐसे ही सितारों के नाम हैं जिन्होंने न केवल बॉलीवुड में नाम कमाया बल्कि आज भी अपने करियर में स्टारडम को बनाए रखा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बने रहना काफी मुश्किल काम है, इस इंडस्ट्री में किसी को कभी भी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
5.) परवीन बॉबी:
परवीन बॉबी को अपने समय की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक के रूप में जाना जाता है। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के दिल में काफी जगह बनाई थी। लेकिन फिर कुछ कारणों से वह बॉलीवुड से दूर हो गयीं और एक फ्लैट में एकाकी जीवन बिताने लगीं।
फैंस को यह जानकार हैरानी होगी कि, साल 2005 में जब उनकी लाश उनके फ्लैट में मिली तो उनका अंतिम संस्कार करने के लिए 2 दिन तक कोई भी आगे नहीं आया था। तब कहीं जाकर महेश भट्ट ने आगे कर परवीन बॉबी का अंतिम संस्कार किया था।
4.) मीना कुमारी:
मीना कुमारी को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए आज भी याद किया जाता है। अपने दौर में मीना कुमारी का नाम हर फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की लिस्ट में सबसे ऊपर रहता था।
हालांकि, फिर उनकी शादी के बाद उनका बॉलीवुड करियर पूरी तरह से खत्म हो गया। मीना कुमारी जो कभी बॉलीवुड की क्वीन कही जातीं थीं उनका विवाह एक ऐसे व्यक्ति से हुआ जो शराबी था जिसने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
3.) मिताली शर्मा:
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी मिताली शर्मा ने कई आइटम सॉन्ग समेत हिट फिल्में भी दी हैं। हालांकि, इसके बाद मिताली शर्मा का मुंबई आने का निर्णय उनके लिए बेहद खराब साबित हुआ।
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि, मिताली शर्मा को कई बार मुंबई में भीख मांगते हुए देखा गया था। इसके बाद जब लोगों ने उन्हें पहचाना तब उन्होंने लोगों का सामना करने से बचने के लिए पुलिस तक का सहारा लिया था।
2.) भारत भूषण:
भारत भूषण को फिल्म इंडस्ट्री में उनके द्वारा किए गए सीरियस रोल्स के लिए पहचाना जाता है। भारत भूषण ने कई फिल्मों में सीरियस रोल्स किए हैं।
लेकिन बॉलीवुड क्वीन मीरा कुमारी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने उनके पूरे करियर पर काफी प्रभाव डाला जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो गए थे।
1.) गीतांजलि नागपाल:
बहुत से फैंस को यह पता होगा कि, गीतांजलि नागपाल को बॉलीवुड का सबसे शानदार फैशन डिजाइनिंग मॉडल माना जाता था। एक समय ऐसा था जब गीतांजलि नागपाल का नाम हर फैशन डिजाइनर की सूची में सबसे ऊपर रहता था।
गीतांजलि नागपाल ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत में कई बड़े-बड़े स्टेजो पर रैंप वॉक किया था। लेकिन फिर उन्हें नशे की लत गई जिसने उनके मॉडलिंग करियर को बर्बाद कर दिया और जिसके बाद उन्हें नौकरानी तक का काम करना पड़ा।